राम तुने यह क्या किया
सुग्रीव का साथ देकर
बाली को मार दिया
भाई को भाईसे लड़ाया
बिभीषण को भी जुदा किया
"अपने " भाई के लिए
फुट फुट कर रोया
रावन को भी मार दिया
बिभीषण को राजा बना कर
एहसान तले डुबो दीया
क्या सीता को छुडाने ही
इतना सब कुछ किया
फिर भी उसी से
अग्निपरीक्षा क्यूँ लिया?
इसे ही रिवाज़ बनाकर
अब तो कई घरो ने
"सीता"को जला दिया
अब के "राम" को
किसी ने भी नहीं पूछा
राम तुने यह क्या किया
राम तुने यह क्या किया

1 comments: